छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी तमंचा समेत गिरफ्तार
बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की मासूम को खाना खिलाने के बहाने ले जाकर मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दरअसल कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने बहनोई की रिश्तेदारी में शामिल होने आए उसहैत थाना क्षेत्र के खेड़ा जलालपुर के रहने वाले सर्वेश पुत्र पूरन लाल ने अपने ही रिश्तेदार की छह साल की बेटी को खाना खिलाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी सर्वेश फरार हो गया था।
बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार वालों को पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी सर्वेश को बाइक, तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें