अखिल भारतीय काव्यधारा रामपुर द्वारा बरेली में कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह आयोजित
बरेली। संस्था अखिल भारतीय काव्यधारा रामपुर ने बरेली में कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन ख़ुशहाली सभागार में किया।
अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष जितेंद्र कमल आनंद ने की एवं मुख्यातिथि रहे मशहूर शायर विनय साग़र जायसवाल बरेली।
विशिष्ट अतिथि के रूप में निरुपमा अग्रवाल, सत्यवती सिंह सत्या, डॉ मिथिलेश राकेश,दीपक मुखर्जी, रामकुमार कोली (सभी बरेली) एवं दिल्ली से मनीषा काव्य माला और सांत्वना गौड़ रहे।
संचालन मशहूर संचालक व शायर ग़ज़लराज ने किया माँ शारदे की वंदना शिव कुमार चंदन ( रामपुर) ने की ।
कार्यक्रम संयोजक रहे कवि एस के कपूर श्रीहंस।
इन्हें किया सम्मानित -
इस अवसर पर मशहूर शायर विनय साग़र जायसवाल, ग़ज़लराज, निरुपमा अग्रवाल, सत्यवती सिंह सत्या, डॉ मिथिलेश राकेश, दीपक मुखर्जी, रामकुमार कोली, निमिषा काव्यमाल ( दिल्ली) सांत्वना गौड़ (दिल्ली) राम रतन यादव (खटीमा) शालिनी शर्मा मुक्ता ,रामधनी निर्मल , तथा डॉ विनोद पागरानी को सम्मानित किया गया।
दो काव्य संकलनों का हुआ विमोचन
इस अवसर पर जितेंद्र कमल आनंद द्वारा संपादित दो काव्य संकलनों का विमोचन मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपर्युक्त कवियों के अतिरिक्त रणधीर प्रसाद गौड़ धीर, उमेश पाठक (सोरों) ,ठा रामप्रकाश सिंह ओज, सुरेंद्र बीनू सिन्हा , डॉ राजेश शर्मा, नीतू गोयल,प्रकाश निर्मल, हिमांशु गौड़ (दिल्ली) ,डी पी शर्मा निराला,रीतेश साहनी, शायर राजकुमार अग्रवाल राज , रमेश रंजन, सहित लगभग तीस कवि शायरों ने विभिन्न रसो की रचनाओं से सभागार में उपस्थित सभी श्रोताओं आनंदित कर दिया।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें