अवैध तमंचे और कारतूस संग एक गिरफ्तार
बिनावर। थाना बिनावर पुलिस ने अभियान के तहत एक आरोपी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान गंगा एक्सप्रेसवे के पास से आसिफ उर्फ रवि पुत्र स्व. फिरोज निवासी मोहल्ला पुरानी बस्ती कस्बा व थाना बिनावर को उप निरीक्षक संजीव कुमार व टीम द्वारा पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें