हर सप्ताह रीडिंग-डे से बच्चों में पढ़ने की रुचि होगी जागृत 

बदायूं। परिषदीय विद्यालयों में इस वर्ष शिक्षा की नींव मजबूत करने के लिए व्यापक बदलाव किए गए हैं। नए शैक्षिक कैलेंडर के तहत अब जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पठन-पाठन की आदतों पर विशेष जोर दिया जाएगा। बढ़ते स्क्रीन टाइम के बीच बच्चों को मोबाइल-टीवी से दूर कर किताबों की ओर मोड़ने के लिए अब हर सप्ताह रीडिंग डे का आयोजन अनिवार्य कर दिया गया है।

प्रशासन द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, कक्षा दो से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए सप्ताह में एक दिन पूरी तरह लाइब्रेरी के नाम समर्पित होगा। इस पहल का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना ही नहीं, बल्कि बच्चों में मौलिक रूप से पढ़ने की रुचि जागृत करना है। इसके साथ ही, बच्चों को समसामयिक घटनाओं से जोड़ने के लिए प्रार्थना सभा में रोजाना मुख्य समाचारों का वाचन कराया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ