पशुओं से भरी पिकअप और एक डीसीएम पकड़ी, मुकदमा दर्ज

  बदायूं। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने पशुओं से भरी एक पिकअप और एक डीसीएम को पकड़ लिया। दोनों वाहनों में क्षमता से अधिक पशुओं को ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा था, जिससे उनकी हालत बेहद खराब थी। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

बजरंग दल के कार्यकर्ता जगदीश ने कादरचौक थाने में सूचना दी कि कुछ लोग पशुओं को क्रूरता के साथ वाहनों में भरकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को रुकवाकर जांच की तो उसमें भरे पशुओं के साथ क्रूरता किए जाने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ