कैंटर में क्षमता से अधिक गोवंश का वीडियो वायरल

  बदायूं। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर हलचल पैदा कर दी है। वीडियो में एक कैंटर में क्षमता से अधिक गोवंश भरे दिख रहे हैं। इससे पशुओं की हालत बेहद दयनीय नजर आ रही है।

वीडियो के साथ किए गए पोस्ट में उन्होंने बिना किसी संगठन का नाम लिए कुछ लोगों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि धर्म और संगठन के नाम का इस्तेमाल कर निजी हित साधे जा रहे हैं। पोस्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि मामले को दबाने या निपटाने के लिए कुछ लोग उनसे संपर्क में आए थे। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में इस पर सवाल उठाए और कहा कि ऐसे लोगों की वजह से गंभीर मामलों में न्याय प्रभावित होता है।

 इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और लोग प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ