इस्लामिया इण्टर कॉलेज में छात्रों को लू के लक्षण और उसके प्रकोप से बचाव की दी जानकारी

बदायूं। ज़िला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार शनिवार को हाफ़िज़ सिद्दीक़ इस्लामिया इण्टर कॉलेज बदायूं में स्वास्थ कार्यक्रम नोडल अधिकारी अमरकांत लाल दास द्वारा  "लू से बचाओ" (Protection from Heat Wave) कार्यक्रम के अंतर्गत  छात्रों को लू के प्रकोप से बचने की  विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई  बताया कि हीट वेव के प्रकोप के कारण शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है, शरीर का तापमान बढ़ जाता है।

विद्यालय प्रधानाचार्य  मन्सूर हुसैन  द्वारा छात्रों को अवगत कराया गया कि सिर दर्द होना, सिर का भारीपन, त्वचा का सूखा और लाल हो जाना, उल्टी और दस्त होना , चक्कर आना, मांसपेशियों में ऐंठन होना आदि लू का प्रकोप हो जाने के लक्षण हैं। ऐसे में प्राथमिक उपचार किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। जिसमें नमक के साथ नींबू का पानी पिलाना, तुरन्त छायादार वृक्ष के नीचे बिठाना, पंखे के नीचे बिठाना । छात्रों के लिए स्वच्छ एवं ठंडे जल की पर्याप्त व्यवस्था किया जाना उचित होगा तथा तीव्र धूप में खुले स्थलों पर गतिविधियां करने से रोकना उचित होगा।

उप प्रधानाचार्य डॉo यासीन अली, अभिभावक अध्यापक सचिव हसन मुहम्मद अब्दुल्ला, चीफ़ प्रॉक्टर मोहम्मद अज़ीम एवं परीक्षा प्रभारी मोहम्मद अलीम ग़ज़नवी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विशेष सहयोग प्रदान किया गया।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ