लाखो के आभूषण व दो लाख नगद लेकर सर्राफ दुकान बंद करके हुआ फरार,पीडित ने दी तहरीर
बदायूँ। शहर के मौहल्ला कबूलपुरा रोड स्थित एक गौरव रस्तोगी नामक सर्राफ ग्राहक के लाखों रुपये के गिरवी रखे आभूषण और दो लाख रुपये नगद लेकर फरार हो गया।जब ग्राहक अपने आभूषण लेने आई तो दुकान में लगे मिले ताले देखकर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाही की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक शहर के मौहल्ला कबूलपुरा गौटिया निवासी फराह नाज ने अपनी बहिन की शादी के लिए कबूलपुरा रोड स्थित गौरव रस्तोगी सर्राफ की दुकान पर जाकर 11 जुलाई 2025 को सोने चांदी के आभूषण बनवाने के लियें दो लाख रुपये नकद जमा किये थे। और उसी सर्राफ के पास अपना लाखों रुपये का सोने चांदी के सामान में चार सोने की चूड़ी, एक सोने का हार, तीन सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र और लगभग 250 ग्राम चांदी का सामान उसके पास गिरवी रखा था।
पीडित का आरोप है की जब वह पीडित महिला अपने आभूषण लेने आई तो उस सर्राफ ने उस महिला से 35 हजार रुपये और जमा करा लियें और आभूषण देने पर टालमटोल करके बहला फुसलाकर टाल दिया। पीडित महिला ने उसके बताए समय पर जब मोबाइल पर फोन किया तो नम्बर बंद मिला जिसपर महिला घबराकर 15 अप्रैल को उस सर्राफ की दुकान पर पहुंची तो दुकान भी बंद थी दुकान बंद देखकर पीडित महिला फरहा घबरा गई और जब उसने आस पास में पता किया तो पता चला वह दुकान बंद करके फरार हो गया है। यह सुनकर पीडित महिला के होश उड गये और उसने परिजनों की मदद से सर्राफ गौरव रस्तोगी की तलाश शुरू कर दी लेकिन उस सर्राफ का कहीं पता नहीं चला। आखिर थक हार कर पीडित महिला फरहा नाज ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाही की मांग की है। सुना जाता है कि दुकान बंद करके फरार सर्राफ गौरव इस पीडित महिला के अलावा और भी कई ग्राहकों का सामान लेकर फरार हुआ है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें