हाइवे पर दौड़ती बोलेरो बनी आग का गोला, सवारियों ने कूदकर बचाई जान
बदायूं। बरेली-मथुरा हाइवे पर चलती बोलेरो में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। वाहन में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसा थाना बिनावर क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाइवे पर शनिवार रात करीब 10:30 बजे की है। बोलेरो सवार चालक शकूर निवासी गांव नूरपुर थाना कादरचौक अपने साथ चार-पांच लोगों को लेकर बरात में शामिल होने ग्राम रसूलपुर जा रहे थे। जैसे ही वाहन चौपाल सागर के पास पहुंचा, अचानक उसमें आग लग गई।
सूचना मिलने पर पुलिस और फायर सर्विस मौके पर पहुंची और टैंकर की मदद से आग बुझाई। इसके बाद जली हुई बोलेरो को किनारे कर यातायात सुचारु कराया गया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें