चोरी की छह साइकिल, गैस सिलेंडर के साथ एक गिरफ्तार
वजीरगंज। पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी दीपक पुत्र नरेश निवासी गांव वीरमपुर के पास से छह साइकिल और एक खाली इंडेन गैस सिलेंडर बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि दीपक को गांव भगौल मार्ग स्थित बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया गया, जहां वह चोरी का सामान छिपाकर रख रहा था। दीपक ने बताया कि उसने 12 और 16 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों से साइकिल और सिलेंडर चोरी किए थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें