हाईस्कूल पास कराने के नाम पर 15 हजार की ठगी
बदायूं। हाईस्कूल की परीक्षा पास कराने के नाम पर एक परिवार से 15 हजार ठगने का शिकार हो गया। छात्र के सभी विषयों में फेल होने के बाद सच्चाई उजागर हुई। पीड़ित परिवार ने कर्ज लेकर पैसा दिया था।
मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के जवाहरपुरी रोजा का है, जहां के रहने वाले देवेंद्र पटेल ने बेटे को पास कराने के लिए एक प्राइवेट शिक्षक को 15 हजार रुपये दिए थे। ये रूपये उन्होंने पायल बेचकर और ब्याज पर लेकर दिए थे।
आरोप है कि शिक्षक ओमकार ने एडमिशन से लेकर परीक्षा पास कराने और मार्कशीट दिलाने तक की जिम्मेदारी ली थी। परिवार का आरोप है कि छात्र का कहीं एडमिशन कराया गया, लेकिन सही जानकारी नहीं दी गई। परीक्षा परिणाम आने पर छात्र सभी विषयों में फेल हो गया, जिसके बाद ठगी का खुलासा हुआ। पीड़ित ने डीएम और बीएसए को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें