पीपीपी मॉडल रोडवेज बस स्टैंड निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू
बदायूं। शहर में बनने वाला पीपीपी मॉडल रोडवेज बस स्टैंड जल्द धरातल पर आ जायेगा। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयास से पीपीपी मॉडल रोडवेज बस स्टैंड के लिए मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद निगम के अधिकारियों ने इसके निर्माण से संबंधित प्रकिया आगे बढ़ा दी है।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने शहर को पीपीपी मॉडल रोडवेज बस स्टैंड दिलाने का काम किया है। पीपीपी मॉडल बस स्टैंड के लिए मंजूरी मिलने के बाद टेंडर संबंधित प्रकिया भी आगे बढ़ा दी है। टेंडर प्रकिया पूरी होने के बाद धरातल पर काम शुरू करा दिया जायेगा। पीपीपी मॉडल बस स्टैंड बनाने के दौरान पुरानी बिल्डिंग को ध्वस्त किया जायेगा। इसके लिए भी निगम के अधिकारियों ने फाइल आगे बढ़ा दी है। निगम के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से पीपीपी मॉडल बस स्टैंड निर्माण संबंधी प्रकिया जारी है, जल्द पीपीपी मॉडल बस स्टैंड कार्य धरातल पर शुरू हो जायेगा। बस स्टैंड निर्माण के लिए 106 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि पीपीपी मॉडल बस स्टैंड आधुनिक तकनीक एवं उच्च स्तरीय सुविधाओं से परिपूर्ण होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें