आग लगने से आठ बीघा गेहूं की फसल स्वाह 

  रूदायन। आग लगने से किसान का आठ बीघा गेहूं का लांक जल गया। इस्लामनगर के वार्ड संख्या-तीन मोहल्ला रुदैना की पट्टी माधौसिंह में ओमवीर सिंह व मनवीर सिंह की आठ बीघा गेहूं की फसल थी, जिसका लांक खेत में एकत्रित कर रखा गया था। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब चार बजे आग लग गई। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण पूरी फसल जल गई। 


नगर चेयरमैन सीमा चौधरी व वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर गुप्ता ने एसडीएम बिल्सी से फोन पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की मांग की है। सूचना पर लेखपाल हरिओम मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ