पासिंग आउट परेड की रिहर्सल में दिखा रिक्रूट का उत्साह और अनुशासन
बदायूं। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण पूरा कर चुके 489 रिक्रूट जवान पासिंग आउट परेड के बाद पुलिस विभाग का हिस्सा बनेंगे। पासिंग आउट के लिए रिहर्सल में रिक्रूट ने उत्साह व अनुशासन दिखा। परेड के दौरान जवान कदमताल, ड्रिल और अनुशासन का प्रदर्शन करेंगे।
पुलिस लाइन में आयोजित 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड से पहले रिहर्सल किया गया है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने परेड की सलामी ली गई। इसके उपरांत उन्होंने परेड का सूक्ष्म एवं व्यापक निरीक्षण किया। परेड में शामिल रिक्रूट आरक्षियों द्वारा उत्कृष्ट तालमेल, अनुशासन एवं ड्रिल की उच्च गुणवत्ता का प्रदर्शन किया गया। एसएसपी ने सराहना की। पासिंग आउट में 489 रिक्रूट जवान अपने प्रशिक्षण का प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर जवान एक साथ कदम मिलाकर मार्च पास्ट करेंगे, जिससे उनके अनुशासन और तालमेल की झलक दिखाई देगी।
प्रशिक्षण के दौरान जवानों को शारीरिक दक्षता बढ़ाने, हथियारों के सुरक्षित संचालन, कानून व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ नियंत्रण के तरीके सिखाए गए हैं। इसके अलावा ड्यूटी के दौरान सतर्कता और जिम्मेदारी निभाने पर भी विशेष जोर दिया गया। परेड स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके। प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत कुमार बताया कि पासिंग आउट परेड का रिहर्सल हो चुका है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें