हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से पांच बीघा गेहूं जला

  बदायूं । जरीफनगर क्षेत्र के गांव सूरजपुर में हाईटेंशन तार टूटकर खेत में गिर गया। इससे देवपाल की करीब पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई। खेत से उठती लपटें और धुआं देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। इस घटना से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान का कहना है कि क्षेत्र में जर्जर और झूलते बिजली तारों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं। घटना के बाद किसान परिवार में मायूसी छा गई है और मुआवजे की मांग उठने लगी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ