पीआरडी जवानों ने लंबित मांगों को लेकर  मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

बदायूं। पीआरडी जवानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर समाधान की मांग उठाई है। जवानों ने 365 दिन रोजगार, ड्यूटी व्यवस्था में सुधार और न्यायालय के आदेश लागू करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि समय पर सुनवाई न हुई तो आंदोलन करेंगे।

पीआरडी जवानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि लंबे समय से जवान विभिन्न परेशानियों और अस्थिर रोजगार की स्थिति से जूझ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। लालाराम, अवधेश कुमार, पुष्पेंद्र, रामकुमार, सोहनपाल, रामवीर, पान सिंह, भोपाल सिंह और भूदेव आदि थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ