अपराधी कोई भी हो, कार्रवाई करो। हीलाहवाली नहीं चलेगी : एसएसपी


बदायूं। एसएसपी अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। साफ कहा, अपराधी कोई भी हो, कार्रवाई करो। हीलाहवाली नहीं चलेगी। सट्टा, जुआ चलता मिला तो खैर नहीं। पुराने लंबित मामले का खुलासा करें। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी चर्चा गई।

पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान लंबित विवेचनाएं, महिला व बाल अपराध, साइबर अपराध, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, ई-साक्ष्य, ई-सम्मन, ऑपरेशन दहन और आईजीआरएस/पीजीआर पोर्टल की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लुटेरे, चोर और पेशेवर अपराधियों की निगरानी बढ़ाने, सम्मन-वारंट की समय से तामील और गवाहों की न्यायालय में पेशी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ