इस्लामिया इण्टर कॉलेज में जल शक्ति अभियान के तहत छात्रों को किया गया जागरूक
बदायूं। शहर के हाफ़िज़ सिद्दीक इस्लामिया इंटर कॉलेज में जल शक्ति अभियान (Catch The Rain , When It Falls) के अंतर्गत 15 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को प्रत्येक दिन प्रार्थना सभा के तत्पश्चात कार्यक्रम नोडल अधिकारी मोहम्मद अज़ीम द्वारा "जल शक्ति अभियान" के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
प्रधानाचार्य मन्सूर हुसैन द्वारा समस्त छात्रों को जानकारी देते हुए बताया गया कि भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक राष्ट्र व्यापी जल संरक्षण अभियान है जिसकी Tag Line: Catch The Rain ,Where It Falls When It Falls है। जिसका तात्पर्य यह है कि "वर्षा के जल का संचयन करें, जहां भी गिरे और जब भी गिरे।" इसको 22 मार्च 2021 को विश्व जल दिवस के अवसर पर लॉन्च किया गया था। इस अभियान के विषय में छात्रों को जागरूक करने के लिए रैली, भाषण प्रतियोगिता एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अभियान को सफल बनाने हेतु उपप्रधानाचार्य डाoयासीन अली, अभिभावक अध्यापक संघ सचिव हसन मुहम्मद अब्दुल्ला, परीक्षा प्रभारी मोहम्मद अलीम ग़ज़नवी, फ़रहत हुसैन, ज़ीशान क़ादरी एवं नासिर हुसैन द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित किया गया।
अंत में प्रधानाचार्य मन्सूर हुसैन ने समस्त शिक्षकगण एवं छात्रगण को धन्यवाद ज्ञापित किया।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें