खेत में पड़ा मिला कंप्यूटर ऑपरेटर का शव, हादसे की आशंका

उसावां । ब्लॉक में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात युवक का शव बाइक समेत सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया हादसे की आशंका जताई जा रही है। युवक रात में अपनी ससुराल जा रहा था।

मामला उसावां थाना क्षेत्र के हजारा मोड़ के पास का है। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव झंडापुर के रहने वाले मुनेंद्र 28 वर्ष पुत्र विजेंद्र पाल मंगलवार रात अपनी ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान किसी तरह उनकी बाइक खेत में जा गिरी किसी को जानकारी नहीं है। बुधवार सुबह राहगीरों ने खेत में बाइक और युवक का शव पड़ा देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही उसावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ