युवती के प्रेमी की पीटकर हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चार फरार 



बदायूं। युवती के प्रेमी की पीटकर हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार आरोपी फरार है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उझानी कोतवाली के नारायणगंज मोहल्ले की रहने वाली सीमा देवी उर्फ ओम पत्नी उदयराज सिंह ने 28 मार्च को बेटे सूर्यकांत और छोटू के अपहरण कर मारपीट के मामले में कादरचौक थाना क्षेत्र के बोन्दरी के रहने वाले राजकमल, छिड़का पुत्रगण अनिरुद्ध, बृजेश कुमार पुत्र जयपाल सिंह, अभिषेक पुत्र अनिल कुमार व उदयभान पुत्र बृजेश पर मुकदमा दर्ज करवाया था। इसमें उन्होंने बताया था कि उनका बेटा बोन्दरी गांव में आता-जाता था। इसी दौरान वहां की रहने वाली एक युवती से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। वह बेटे से शादी करना चाहती थी और दोनों का मिलना-जुलना था। इस बात की जानकारी जब युवती के परिवार वालों को हुई तो इसी बात को लेकर 28 मार्च को उनके बेटे सूर्यकांत और छोटू को युवती का भाई और कुछ अन्य लोग गांव बुलाकर ले गए थे।

इसके बाद सूर्यकांत उर्फ छोटू को मारपीट कर मरणासन्न हालत में कार स्विफ्ट डिजायर में डालकर उनके घर के बाहर छोड़कर चले गए। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को बदायूं के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सुधार न होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान सूर्यकांत उर्फ छोटू की छठे दिन मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस पर लापरवाही व ठोस कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और सूर्यकांत व छोटू के परिवार केंद्रीय मंत्री वर्मा से भी मिले थे। जब सूर्यकांत उर्फ छोटू की सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हुई, इसके बाद पुलिस जागी और मारपीट व अपहरण के मुकदमे को हत्या में तरमीम करने के बाद घटना में शामिल राजकमल पुत्र अनिरुद्ध को उझानी पुलिस ने छतुइया रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ