इस्लामिया इण्टर कॉलेज में विशेष संचारी रोग के संबंध में विशेष बैठक आयोजित
बदायूं। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के विषय में हाoसिoइस्लामिया इण्टर कॉलेज बदायूं में बुधवार को ज़िला विद्यालय निरीक्षक लाल जी यादव की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें शासकीय/अशासकीय/ वित्तविहीन अनेकों विद्यालयों एवं स्कूलों के प्रधानाचार्यों , प्रधानाचार्याओं एवं प्रधानअध्यापकों ने प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम इस्लामिया इण्टर कॉलेज बदायूं के प्रधानाचार्य मन्सूर हुसैन एवं समस्त विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम अध्यक्ष ज़िला विद्यालय निरीक्षक लाल जी यादव का भव्य स्वागत किया गया।
साथ ही कार्यक्रम उपस्थित समस्त प्रधानाचार्यगण द्वारा यूनिसेफ से पधारे डीOएमOओO डॉOकौशल गुप्ता, डिप्टी सीO एमOओO/डीOएसOओO डॉ0 मोहम्मद तहसीन, एवं मलेरिया विभाग से मलेरिया इंस्पेक्टर डाO तनवीर सिंह का भी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम अध्यक्ष ज़िला विद्यालय निरीक्षक लाल जी यादव द्वारा अवगत कराया गया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम स्कूलों एवं विद्यालयो में 01 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है जो 31 जुलाई तक संचालित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत स्कूलों एवं विद्यालयो में शपथ, निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता स्लोगन प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें