मानव श्रृंखला बनकर एड्स से बचाव के प्रति किया जागरूक


बदायूँ। जेएस पी.जी कॉलेज में एड्स के जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य स्वयंसेवकों, सेविकाओं एवं आमजन में एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना और इसके बचाव के उपायों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत संगोष्ठी से हुई जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के स्वयंसेवकों एवं सेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए एड्स के कारण, लक्षण, बचाव एवं रोकथाम पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किए और जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। स्वयंसेवकों द्वारा एक मानव श्रृंखला बनाकर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रैली निकालकर लोगों को एड्स से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

मुख्य वक्ता राहुल कुमार ने एड्स के संक्रमण के कारणों, इसके फैलने के तरीकों तथा बचाव के प्रभावी उपायों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये युवाओं को जागरूक रहने और समाज में सही जानकारी प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर निशि अवस्थी, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी छविराम सिंह, सुधीर यादव, हिमांशु पाल, अनिल कश्यप एवं आकाश कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ