लंबे समय से तहसीलों में पदस्थ एसडीएम के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन 

विनोद को दातागंज और राजेश को बिल्सी के एसडीएम की जिम्मेदारी

बदायूं। डीएम अवनीश राय ने लंबे समस से तहसीलों में पदस्थ एसडीएम के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। उन्होंने तीन साल से ज्यादा समय से दातागंज तहसील के एसडीएम रहे धर्मेंद्र सिंह को एसडीएम न्यायिक बिल्सी बनाया। दातागंज के नए एसडीएम विनोद कुमार सिंह हैं। श्री साई आश्रित शाखमुरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट(आईएएस) को बिसौली का एसडीएम बनाया है। सीबीजी प्लांट में हुये दोहरे हत्याकांड के बाद चर्चा में आई, जबकि बिसौली तहसील जमीनों पर कब्जों की शिकायतों व इन्हीं शिकायतों के के चलते तहसील में आत्मदाह की कोशिशों में चर्चा में रही है। डीएम अवनीश राय ने बताया सदर बिसौली में तैनात राशि कृष्णा को एसडीएम न्यायिक बदायूं बनाया है। बिल्सी में एसडीएम न्यायिक रहे रिपुदमन सिंह को सहसवान का नया एसडीएम बनाया है। बिल्सी के एसडीएम प्रेमपाल को वहां से हटाकर जिला राजस्व अधिकारी के पर तैनात किया गया है। इधर दातागंज एसडीएम धर्मेंद्र सिंह को एसडीएम न्यायिक बिल्सी व बिल्सी में तैनात एसडीएम न्यायिक विनोद कुमार सिंह को दातागंज का नया एसडीएम बनाया है।

बिसौली तहसीलदार का दातागंज स्थानांतरण : 

डीएम ने दातागंज के तहसीलदार रामचन्द्र को तहसीलदार न्यायिक बनाया। दातागंज तहसीलदार व अधिवक्ताओ के बीच हुये विवाद के बाद से ही वे चर्चाओं में आये थे। इधर, बिसौली के तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला दातागंज भेजा। बदायूं में तहसीलदार न्यायिक सुरेंद्र कुमार द्वितीय को बिसौली भेजा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ