ज़िला अपराध निरोधक कमेटी हर्षोल्लास से मनाएगी बाबा साहब की जयंती


बदायूं। ज़िला अपराध निरोधक कमेटी द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती हर्षोल्लास से मनायी जायेगी।  जिले के विभिन्न प्रतिमा स्थलों माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए जाएंगे। 

समिति के जिला सचिव/ पदेन जेल विजिटर मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स ने बताया कि बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 14 अप्रैल को सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करेंगे साथ ही समिति के सह सचिव डॉ नेत्रपाल सिंह शैलानी के संयोजन में सहसवान तहसील के मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हाइ में 14 अप्रैल को प्रातः 10 बजे जयंती समारोह आयोजित कर बाबा साहब डॉ बी आर अम्बेडकर जी के जीवन के बारे में परिचर्चा होगी। इसके उपरांत ढकपुरा मीरापुर मे जाकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। उक्त कार्यक्रम में समिति के समस्त कार्यकर्ताओं से सहभागिता करने का अनुरोध किया गया है।


ये होंगे मुख्य अतिथि - 

उपरोक्त समारोह के लिए मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करने के लिए दर्जा राज्यमंत्री माननीय ओमप्रकाश नायक,सदस्य अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग तथा सेवानिवृत्त कारागार अधीक्षक आदरणीय उमेश सिंह जी से अनुरोध किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ