दान में मिले रुपये और गेहूं लेकर बाबा फरार
बदायूं। उसावां क्षेत्र के गांव वान बोसारी में एक बाबा पर ग्रामीणों से दान में मिले रुपये और गेहूं लेकर फरार होने व विरोध करने पर हमला करने का आरोप लगा है। मामले में ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव के रहने वाले रामकुमार ने बताया कि गांव के लोगों ने ढाके बाबा मणि के निर्माण के लिए बाबा सत्यवीर पुत्र शेर सिंह को 50 हजार रुपये नकद और 10 क्विंटल गेहूं दान में दिया था। बाबा वहीं रहकर पूजा-अर्चना करते थे। आरोप है कि दान में मिली रकम और अनाज को बेचने के बाद बाबा सत्यवीर वहां से फरार हो गए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें