आंवला-बदायूं रोड पर धू-धूकर जली वैन, बाल बाल बचा चालक
बदायूं। आंवला-बदायूं रोड पर मारुति वैन में आग लग गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।
शुक्रवार दोपहर बंटी वैन लेकर आंवला-बदायूं रोड पर निकल रहे थे। रास्ते में किसी ने उन्हें आवाज देकर गाड़ी में आग लगने की सूचना दी। खतरा भांपते ही बंटी ने तुरंत वाहन रोककर खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया । सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें