हिन्दी पत्रकारिता दिवस समारोह आज, दिल्ली पब्लिक स्कूल में जुटेंगे जिले भर के पत्रकार

केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार संजय रुस्तगी (मुरादाबाद) रहेंगे

बदायूँ। हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर बदायूँ में विभिन्न पत्रकार संगठन संयुक्त रूप से 30 मई को दिल्ली पब्लिक स्कूल में "हिन्दी पत्रकारिता दिवस समारोह" का आयोजन कर रहे हैं। जिसमें ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन,  ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उ. प्र. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन एवं नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स उ. प्र. प्रमुख हैं। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा एवं मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार संजय रुस्तगी (मुरादाबाद ) उपस्थित रहेंगे। पत्रकारिता दिवस समारोह में बदायूँ मुख्यालय सहित जनपद की सभी तहसील एवं कस्बों के पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है। हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  60 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों एवं पूर्व पत्रकारों का अभिनन्दन किया जायेगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले प्रत्येक पत्रकार को उपहार देकर उनका व्यक्तिगत अभिनन्दन भी किया जायेगा। समारोह में  विभिन्न क्षेत्र में सामाजिक कार्य कर रहे आठ महानुभावों एवं साहित्यकारों एवं तीन सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों का भी अभिनंदन किया जायेगा। कार्यक्रम के मध्य बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति रहेगी। समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित करके उनका भी उत्साह वर्धन किया जायेगा। अंत में इसके साथ ही दिवंगत पत्रकारों के निधन पर सामूहिक शोक श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। कार्यक्रम समापन पर सहभोज भी रखा गया है। आयोजक संगठनों के द्वारा सभी पत्रकारों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान किया है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ