आफरीदी ने सलीम को 587 वोटों से पछाड़ा, आफरीदी के पिता सभासद वाहिद के निधन पर खाली हुई थी सीट

बदायूं,। सदर तहसील में गुरुवार को वार्ड-28 के उपचुनाव की मतगणना हुई। इसमें दिवंगत सभासद वाहिद अली के पुत्र आफरीदी फरीदी ने जीत दर्ज की। आफरीदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मोहम्मद सलीम को 587 वोटों से शिकस्त दी।

गुरुवार सुबह सदर तहसील में वोटों की गिनती शुरू हुई। शुरुआती दौर से ही आफरीदी फरीदी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। जैसे जैसे मतपेटियां खुलती गईं, वोटों का मार्जिन लगातार बढ़ता गया। लगभग सवा नौ बजे श्रीराम मंदिर स्थित बूथ की मतगणना के दौरान आफरीदी ने सलीम पर 42 वोटों की बढ़त हासिल की। इसके बाद, करीब 10.30 बजे बदायूं पब्लिक स्कूल के दो बूथों के परिणाम आने पर यह बढ़त बढ़कर 246 वोटों तक पहुंच गई। अंततः आफरीदी फरीदी ने 587 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। आफरीदी को 1970 मतों में से 1238 मत मिले जबकि मोहम्मद सलीम को मात्र 651 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। जबकि कौसर खां, मोहम्मद रफीक और सदाकत अली की जमानत ज़ब्त हो गई।

परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने अफरीदी को फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। एक दूसरे को मिठाई Xखिलाकर खुशी का इजहार किया। मतों की गिनती के समय गहमागहमी का माहौल बना रहा। पुलिस बल मुस्तैदी के साथ तहसील परिसर में मौजूद रहा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ