ऑपरेशन दहन के तहत 609 किलो मादक पदार्थ नष्ट कराया
बदायूं। पुलिस ने ऑपरेशन दहन के तहत 609 किलो से अधिक मादक पदार्थों को नष्ट कराया है। एसएसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों से बरामद कुल 609.194 किलोग्राम नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। इनमें 192.43 किलो डोडा, 409.68 किलो गांजा, 4.41 किलो अफीम, 1.549 किलो चरस, 0.875 किलो स्मैक, 0.19 किलो अल्प्राजोलम गोलियां और 0.06 किलो ब्राउन शुगर शामिल रहीं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें