डॉक्टर से अपॉइंटमेंट कराने के नाम पर 9.70 लाख रुपये ठगे

बदायूं,। डॉक्टर से अपॉइंटमेंट कराने के नाम पर एक परिवार साइबर ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठग ने खाते से 9.70 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने साइबर पोर्टल और बैंक में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर टावर वाली गली निवासी अश्विनी भारद्वाज ने साइबर क्राइम थाना में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 29 अप्रैल को उन्होंने अपनी पत्नी स्वाति भारद्वाज के मोबाइल नंबर से बरेली के डॉ. वीके चावला के यहां अपॉइंटमेंट लेने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया। संपर्क न होने पर उन्होंने गूगल से नंबर खोजा। इसी दौरान एक मोबाइल नंबर से कॉल आया, जिसमें डॉक्टर की अपॉइंटमेंट कराने के लिए दो रुपये का भुगतान करने को कहा गया।अश्विनी भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने किसी को कोई ओटीपी साझा नहीं किया, लेकिन बाद में खाते से रकम निकलने की जानकारी हुई। अश्विनी भारद्वाज ने बताया कि पांच मई को मोबाइल चेक करने पर पता चला कि उनकी पत्नी स्वाति भारद्वाज के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 29 अप्रैल और दो मई के बीच 19 बार में कुल नौ लाख 70 हजार 769 रुपये 44 पैसे निकाल लिए गए। खाते से 49 हजार, 85 हजार, एक लाख तीन हजार समेत अलग-अलग रकम ट्रांसफर की गई। पीड़ित ने तत्काल बैंक शाखा को ईमेल भेजकर सूचना दी और साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा दी। इसके बाद साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ