15 दिन की ब्याही दुल्हन नगदी व ज़ेबर लेकर फरार


बिनावर। शादी के महज 15 दिन बाद नई नवेली दुल्हन के नगदी और जेवर लेकर फरार होने के मामले में पुलिस से शिकायत की गई। परिजनों ने पहले गांव में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में शादी कराने वाले युवक पर ठगी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव तिगसा का है। सावित्री देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही प्रदीप कुमार ने उसके बेटे की शादी पंद्रह दिन पहले दूसरे जिले की रहने वाली युवती से कराई थी। शादी के लिए प्रदीप ने 40 हजार रुपये लिए थे। एक रात दुल्हन घर से नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ