गंगा एक्सप्रेस-वे पर कार चार्जिंग की भी मिलेगी सुविधा, 15 दिन तक रहेगा टोल फ्री 

बदायूं। अदाणी ग्रुप द्वारा बनाये गये गंगा एक्सप्रेस वे पर इलेक्ट्रॉनिक कर चार्ज करने की भी सुविधा मिलेगी।इसके लिए हर 60 किलोमीटर पर चार्जिंग की व्यवस्था की गई है।इसके अलावा एक्सप्रेस-वे पर डीजल एवं पेट्रोल के लिए पंप खोली गई हैं।

मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण के बाद जनता के हवाले कर चुके हैं, इसके बाद से वाहनों ने फर्राटा भरना शुरू कर दिया है।बदायूं से लेकर प्रयागराज तक अदाणी ग्रुप द्वारा तैयार किए गये गंगा एक्सप्रेस वे पर सभी जरूरी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।गंगा एक्सप्रेस-वे पर हर 60 किलोमीटर पर चार्जिंग पॉइंट दिया गया है।जहां पर लोग अपनी इलेक्ट्रॉनिक कार्य चार्ज कर सकेंगे। इसके अलावा डीजल पेट्रोल की जरूरत पड़ने पर पंप पर भरवा सकेंगे,अगर किसी वाहन का रास्ते में डीजल समाप्त हो जाता है तो वह हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके मौके पर ही डीजल पेट्रोल मंगा सकेंगे।

जीवन में परिवर्तन लाएगा एक्सप्रेस- वे : अदाणी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस- वे केवल 12 जिलों और 500 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली सड़क नहीं बल्कि मां गंगा की पावन धारा की तरह ही लोगों के जीवन को जोड़ने वाला एक सशक्त माध्यम है।उन्होंने कहा जैसे मां गंगा सदियों से हमारी आस्था और संस्कृति का पोषण कर रही है वैसे ही यह एक्सप्रेस वे विकास की नई धारा बनकर लगभग आठ करोड़ से अधिक लोगों के जीवन में परिवर्तन लाएगा।


टोल 15 दिन के लिए फ्री

गंगा एक्सप्रेस-वे पर टोल दरें निश्चित हो गई है,लेकिन फिलहाल सरकार ने 15 दिन के लिए टोल फ्री कर दिया है। यह सरकार ने सौगात के रूप में ऐलान किया है।सरकार खुद सफर करने वाले लोगों का टोल देगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ