सरसों चोरी का खुलासा : 34 दिन बाद दो आरोपी दबोचे
बदायूं। उसहैत थाना पुलिस ने 40 कट्टा सरसों चोरी की घटना का 34 दिन बाद खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि खेड़ा जलालपुर के पश्चिम स्थित बाग के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी रोककर उसमें बैठे लोगों से पूछताछ की तो वे घबरा गए। सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने कस्बा उसहैत निवासी अमन भारद्वाज की दुकान का शटर काटकर 4/5 अप्रैल की रात चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने पंकज निवासी शाहपुर कोतवाली बिसौली और अक्षय प्रताप सिंह निवासी सुंदरनगर थाना अलापुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि चोरी की गई कुछ सरसों पहले ही बेच दी गई थी, जबकि बची हुई सरसों कायमगंज बेचने ले जा रहे थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें