बेटियों से छेड़छाड़ व पिता को छत से फेंकने जे मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज


बदायूं। बेटियों से छेड़छाड़ का विरोध पर पिता को छत से नीचे फेंकने पर मौत के बाद पुलिस ने चचेरे तहेरे भाइयों सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। छत से फेंकने से घायल ने बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। पिता की मौत के बाद सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली एक महिला ने गांव के ही चचेरे-तहेरे भाई मनोज पुत्र पिंटू, लवकुश पुत्र किशनलाल व सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि नौ मई की शाम उसका पति घर की छत पर बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान आरोपीगण छत पर पहुंच गए और परिवार की बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब बेटियो के पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध बढ़ने पर दोनों ने मारपीट करते हुए उसे छत से नीचे फेंक दिया। गिरने से उसके मुंह और सिर में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल को परिवार के लोग तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो परिवार के लोग उसे बरेली के एक मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

महिला ने 10 मई को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई और घायल पति का मेडिकल मुआयना कराने की मांग की थी। सोमवार शाम महिला परिवार के लोगों के साथ पति का शव लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ