नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन से पूर्व कांग्रेस नेता शफी नजरबंद
बदायूं। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय निर्देश एवं प्रांतीय आह्वान पर होने वाले विरोध प्रदर्शन से पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश कोआर्डिनेटर शफी अहमद को नवादा स्थित घर पर पुलिस ने देर रात नजरबंद कर दिया।
युवा नेता शफी अहमद ने नीट परीक्षा में पेपर लीक को देश के युवाओं और प्रतिभाशाली छात्रों के साथ अन्याय बताया।कहा कि लाखों छात्र दिन-रात मेहनत कर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और भविष्य दोनों को प्रभावित कर रही हैं।केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रही है लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का भरोसा टूटता जा रहा है। कहा नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना बेहद गंभीर है। प्रदर्शन करना अधिकार है पर सरकार इस अधिकार को पुलिस के जरिये दबा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें