चेन्नई में खेलेगी गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की छात्रा


बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. इंदु शर्मा के निर्देशन में खिलाड़ी छात्रा का सम्मान किया गया। महाविद्यालय की छात्रा सीते ने बरेली कॉलेज बरेली में 12 मई को आयोजित अंतर महाविद्यालय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता महिला वर्ग में 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है। छात्रा का चयन ऑल इंडिया पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हो गया है, जो चेन्नई में जून माह में आयोजित होना है। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. श्रद्धा यादव, सह क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सोनी मौर्य ने छात्रा को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ