महाराणा प्रताप का बोर्ड उखाड़ कर फेंका,पर गांव में तनाव 

वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव में महाराणा प्रताप का बोर्ड उखाड़कर फेंकने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव जखोलिया का है। ग्रामीणों ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण के दौरान चौराहे पर लगा महाराणा प्रताप का बोर्ड हट गया था। इसके बाद शुक्रवार को गांव के लोगों की सहमति से बोर्ड को दोबारा स्थापित कराया गया। आरोप है कि शनिवार सुबह कुछ शरारती तत्वों ने बोर्ड को उखाड़कर फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। मामले को लेकर गांव निवासी लोगों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

स्थिति बिगड़ने की आशंका पर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शासन की अनुमति मिलने के बाद ही बोर्ड को दोबारा स्थापित कराया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ