किशोरी से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कादरचौक। किशोरी को घर से ले जाकर दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के दौरान दो अन्य युवकों पर वीडियो बनाने का आरोप है।

घटना 19 अप्रैल दोपहर को हुई थी। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से कादरचौक थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने रंजीत निवासी गांव सहोरा थाना मूसाझाग, विवेक और सोमपाल निवासी कादरचौक क्षेत्र के एक गांव को नामजद किया था। आरोप है कि घटना के दौरान विवेक और सोमपाल ने वीडियो भी बनाया था। वारदात के बाद से मुख्य आरोपी लगातार फरार चल रहा था। कादरचौक पुलिस ने मुख्य आरोपी रंजीत निवासी गांव सहोरा थाना मूसाझाग को गिरफ्तार कर लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ