कार्यक्रम में नृतकियों का अश्लील डांस का वीडियाे वायरल, जांच शुरू
बदायूं। एक कार्यक्रम के दौरान तख्त पर नृतकियों से अश्लील डांस कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस तरह के आयोजनों पर सवाल उठाए हैं। मामला चर्चा में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मामला मूसाझाग क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में तख्त डालकर नृतकियों द्वारा अश्लील डांस कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आखिर इस तरह के कार्यक्रम किसकी अनुमति से कराए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के आयोजन माहौल खराब करते हैं। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें