रेल प्रशासन ने दी यात्रियों को सौगात, बांद्रा से गोरखपुर तक समर स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू

बदायूं। गर्मी के सीजन में ट्रेनों में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों को सौगात दी है। बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के बीच एक विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन कासगंज और बरेली सिटी स्टेशनों पर रुकेगी।

गाड़ी संख्या 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 10 मई को बांद्रा से प्रस्थान कर चुकी है। यह ट्रेन 11 मई को रात 00:37 बजे कासगंज और सुबह 03:09 बजे बरेली सिटी पहुंची। यहां से पीलीभीत और सीतापुर के रास्ते यह शाम 17:30 बजे गोरखपुर पहुंची। वापसी में, गाड़ी संख्या 09158 गोरखपुर-रतलाम स्पेशल 11 मई की रात 20:30 बजे गोरखपुर से रवाना हुई जो अगले दिन 12 मई को सुबह 08:09 बजे बरेली सिटी और 10:44 बजे कासगंज पहुंचेगी।

बदायूं जिले की सीमाएं बरेली और कासगंज से जुड़ी होने के कारण कछला,न्योली,बिनावर समेत कासगंज व बरेली के निकटवर्ती गांव के यात्रियों के लिए इन दोनों स्टेशनों से ट्रेन पकड़ना बेहद आसान होगा। यह पूरी तरह से अनारक्षित ट्रेन है, जिसमें जनरल और स्लीपर श्रेणी के कुल 20 कोच लगाए गए हैं। बिना रिजर्वेशन के यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह एक बेहतरीन और सुविधाजनक विकल्प साबित होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ