नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामले की सुनवाई 25 मई को

बदायूं। नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामले की सुनवाई न्यायाधीश के अवकाश पर होने पर अब सोमवार 25 मई को होगी। पिछली सुनवाई के दौरान जामा मस्जिद इंतजामिया के अधिवक्ताओं ने आदेश कोर्ट में पेश नहीं किया। उनके अधिवक्ता ने तारीख की मांग की। जिसके बाद कोर्ट ने अलगी तारीख दी थी।

मामला न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन साक्षी गर्ग की अदालत में चल रहा है। बुधवार को मामले की सुनवाई थी। न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण अब सुनवाई 25 मई को होगी। पिछली सुनवाई के दौरान जामा मस्जिद इंतजामिया की ओर अधिवक्ताओं ने फिर से कहा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे होने पर वह उक्त मुकदमे में बहस नहीं कर सकते। इस पर कोर्ट ने आदेश पेश करने को कहा। जिसके बाद इस मामले की सुनवाई आठ अप्रैल को करने का आदेश दिया गया था। बुधवार आठ अप्रैल को हुई सुनवाई में कोर्ट ने आदेश पेश नहीं कर सके।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ