बैठक में समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती पर हुई विस्तृत चर्चा 

बदायूं । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्द्रसेन श्रीवास्तव एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पश्चिमी संभाग वेदप्रकाश सक्सेना तथा वन मंत्री उत्तर प्रदेश शासन अरुण सक्सेना ने जिला महामंत्री इंजीनियर धीरज सक्सेना के आवास पर कायस्थ समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती एवं समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने के विषय में विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर वन मंत्री अरुण सक्सेना ने कहा कि कायस्थ समाज सदैव शिक्षा, प्रशासन एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है। समाज के युवाओं को संगठित होकर सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर कार्य कर रही है तथा शिक्षा, सामाजिक एकता और युवा सशक्तिकरण संगठन की प्राथमिकता है।

जिला महामंत्री इंजीनियर धीरज सक्सेना ने कहा कि समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर सामाजिक विकास एवं नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करना चाहिए। संगठन के माध्यम से समाज हित में निरंतर कार्य किए जाएंगे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष युवा दीपक सक्सेना “दीपू कातिब”, जिला महामंत्री युवा अमन सक्सेना, बरेली से वरिष्ठ सपा नेता संजीव सक्सेना, मोहित सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, रविंद्र मोहन सक्सेना,विजय सक्सेना, जिला अध्यक्ष बरेली एवं कासगंज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ