कुतिया के तीन पिल्लों को जलाकर मारने का आरोप , पशु प्रेमी ने दी तहरीर
बदायूं। उझानी के मोहल्ला नारायणगंज निवासी मुनीश शर्मा ने उझानी की पंजाबी कॉलोनी में गुरुद्वारा के पीछे खाली पड़े प्लाट में कुतिया के तीन पिल्लों को जलाकर मारने का अज्ञातों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि 30 अप्रैल को 11 बजे के करीब पंजाबी कालोनी में गुरुद्वारा के पीछे एक खाली पड़े प्लाट में किसी ने कूड़े में आग लगा दी थी जिससे उसमें बैठे तीन पिल्ले जलकर मर गए। जब इसकी जानकारी पशु प्रेमी मनीष को हुई तो उन्होंने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें