एसपी सिटी और सीओ ने किया निरीक्षण,लापरवाह पुलिस कर्मियों को लगाई फटकार

उसावां। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह और दातागंज सीओ राहुल पांडे ने पुलिस कर्मियों की विभिन्न स्थानों पर लगी ड्यूटी का औचक निरीक्षण किया। एसपी सिटी और सीओ ने थाना क्षेत्र के काली माता मंदिर बॉर्डर पर ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर तैनात पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई। इसके बाद अधिकारियों ने थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर, कंप्यूटर कक्ष और बंदी गृह का निरीक्षण कर वहां बंद अभियुक्तों से पूछताछ की। गेट पर खड़े फरियादियों से भी उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने थानाध्यक्ष को कड़े निर्देश दिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ