स्मार्ट प्रीपेड मीटर अब होंगे पोस्टपेड,  जून से मिलेगा बिल


बदायूं। जिले में तकनीकी समस्याओं और मुख्यमंत्री के कड़े रुख के बाद बिजली विभाग ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। ऊर्जा मंत्री की घोषणा के बाद अधीक्षक अभियंता ने सभी प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड मोड में बदलने के आदेश जारी किए हैं। अब उपभोक्ताओं को जून से पुराने तरीके से ही बिजली बिल प्राप्त होंगे। बिजली विभाग के नए आदेशानुसार, बदायूं और सालारपुर सहित जिले भर के लगभग 80 हजार प्रीपेड स्मार्ट मीटर एक जून से ऑटोमैटिक पोस्टपेड मोड में बदल जाएंगे। अधिशासी अभियंता नीरज सिंह ने स्पष्ट किया कि यह बदलाव शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लागू होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ