बेदाग छवि व क्षेत्र में पहचान रखने वाले चेहरों को बनाया जायेगा प्रत्याशी : मायावती


लखनऊ,। बसपा सुप्रीमो मायावती ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर संतोष जताते हुए पार्टी संगठन को भाजपा से सचेत किया है। मायावती ने रविवार को बसपा मुख्यालय में यूपी के पदाधिकारियों व नेताओं की विशेष समीक्षा बैठक में खास संदेश दिया।

भाजपा को घेरते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी व सरकारें वादों की खानापूरी करने और अप्रत्याशित व अभूतपूर्व तरीके से चुनाव को प्रभावित करने में सफल हो जाती हैं। धुरंधर व जुगाडू विरोधियों की हर चाल का मुकाबला-2027 में पूरी तरह डटकर करना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार संगठन में जल्द फेरबदल का संकेत भी दिया गया। मायावती ने बैठक में पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में हुए चुनावों की चर्चा करते हुए भाजपा पर हमला बोला। पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव में जो कुछ हुआ और जिस प्रकार से हुआ, उसका समुचित संज्ञान लेने की जरूरत है। बसपा की कैडर बैठकों में लोगों को इन कटु अनुभवों से अवगत कराना जरूरी है। इससे सबक लेकर अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में आगे बढ़ना है।

मायावती ने पदाधिकारियों से बसपा प्रत्याशियों की सूची बनाने के साथ ही नामों के चयन में पूरी सावधानी बरते जाने का निर्देश दिया। कहा कि बेदाग छवि व क्षेत्र में पहचान रखने वाले चेहरों का चयन किया जाए। मंडल स्तर की बैठकों में भी जल्द बदलाव का संकेत भी दिया। चुनाव के समय लोगों को लुभाया जाता है पर चुनाव बाद महंगाई, बेरोजगारी व नए-नए नियम-कानून से हर प्रकार का तनाव दिया जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ