भाजपा ने देश को गंभीर आर्थिक संकट में फंसा दिया : अखिलेश यादव 


लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने देश को गंभीर आर्थिक संकट में फंसा दिया है। मंहगाई लगातार बढ़ती जा रही है। रोज-रोज, पेट्रोल-डीजल की मंहगाई का क्या अर्थ है? अर्थव्यवस्था अनियंत्रित क्यों हो गई? 12 वर्ष की सरकार के हिसाब की जवाबदेही किसकी है?

अखिलेश ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में बिजली संकट के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से जनता बेहाल है। भाजपा ने 10 साल में बिजली के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। केवल बिजली का बिल बढ़ाकर जनता से लूट की। आज प्रदेश में जो बिजली मिल रही है वह समाजवादी पार्टी की सरकार में लगाए गए बिजली घरों से आ रही है। भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में एक भी नया बिजली घर नहीं लगाया। एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भाजपा असत्य के रास्ते पर है। भाजपा जब से सत्ता में आई है, आमजन का जीना दूभर हो गया है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा ने यूपी का बंटाधार कर दिया है। भाजपा सरकार ने अपने दो कार्यकाल में पीडीए समाज के साथ सबसे ज्यादा अन्याय किया है।

लोक कल्याणकारी राज्य का नेतृत्व ईमानदार होना चाहिए। भाजपा समाज में नफरत फैलाकर राजनीति करने का पाप कर रही है।

सपा मुखिया ने कहा कि 2022 में सपा सरकार बनाने से चूक गई थी, लेकिन 2027 में कोई कसर नहीं छोड़नी है। जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। पीडीए जीत की गारंटी है। 2024 का लोकसभा चुनाव मिसाल है। सरकार बनने पर पीड़ित, दुखी, अपमानित लोगों के साथ न्याय होगा। सभी को न्याय और सम्मान मिलेगा। भाजपा की राजनीति समाजवादी पार्टी के खिलाफ साजिश करने की है। भाजपा की ओर से समाजवादी पार्टी के नेतृत्व पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। देश को बचाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ