कोतवाली गेट पर पति-पत्नी में ढाई वर्षीय तहसीन को लेकर नूरा कुश्ती 


उझानी। कोतवाली के गेट के बाहर पति-पत्नी के बीच बच्चे को लेकर सरेआम खींचतान शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई।

कस्बा उझानी के मोहल्ला चटईया के रहने वाले हसनू पुत्र बच्चन व उनकी पत्नी रवीना के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। रवीना ढाई साल के वर्षीय बच्चे तहसीन को लेकर डेढ़ माह पहले अपने मायके चली गई थी। हसनू ने पत्नी व बच्चे को बुलाने के लिए पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया था। मंगलवार दोपहर रवीना बच्चे को लेकर उझानी कोतवाली आई थी। तभी कोतवाली गेट के पास दोनों आमने-सामने आ गए और बात इतनी बढ़ गई कि दोनों बच्चे को अपनी ओर खींचने लगे। इस दौरान बच्चा घबराकर रोने लगा, लेकिन दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था। कोतवाली गेट पर किशोर की आवाज सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पति-पत्नी व बच्चे को थाने ले गई। एसआई सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में आपसी विवाद था। बच्चे को मां के सुपुर्द कर दिया गया है और पति हसनू के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ