मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 90 हजार रुपए 

बदायूं। सिविल लाइंस कोतवाली के फायर स्टेशन बदायूं में तैनात फायरमैन नीरज मिश्रा निवासी करगैना थाना सुभाषनगर जिला बरेली ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दो मई को वह फायर स्टेशन पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर वाट्सएप के माध्यम से “ट्यूबी-0415 एपीके” फाइल प्राप्त हुई। फाइल को छूते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। कुछ देर बाद में फोन सामान्य रूप से चलने लगा, लेकिन अगले दिन खाते की जांच करने पर बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 90 हजार रुपये निकले मिले।उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सिविल लाइंस थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई और निकाली गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ