तौसीफ रज़ा फिर बने बदायूं के सीजेएम, कमलकांत का अलीगढ़ ट्रांसफर
बदायूं। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के नोटिफिकेशन के अनुसार सीजीएम कमलकांत का अलीगढ़ ट्रांसफर हो गया है। कमलकांत के तबादले के बाद तौसीफ रजा को फिर से बदायूं का सीजेएम बनाया गया है। उधर सिविल जज सीनियर डिवीजन साक्षी गर्ग का भी तबादला अलीगढ़ को हो गया। जिला अपर जिला जज व विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुमन तिवारी को फिर से सिविल जज डिवीजन बनाया गया है। नावेद मुजफ्फर को एसीजेएम तौसीफ रजा का स्थान ग्रहण तैनाती दी गई है। अचला राना को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें